dbs Directory.com Not Sure बालों के लिए प्याज के रस के फायदे (balo ke liye pyaz ke rus ke fayde )

Ad Code

बालों के लिए प्याज के रस के फायदे (balo ke liye pyaz ke rus ke fayde )

बालों के लिए प्याज के रस के फायदे
                                                                      

                                                                

बालों के लिए प्याज के रस के फायदे प्याज  हमारे  घरो  में  हमेशा  पाया  जाता है पर क्या आप जानते हो की प्याज़ हमारे बालो की समस्याओ को खत्म करने का एक रामबाण उपाय है | 

यह हमारे बालो से जुडी सभी अलग -अलग प्रकार की समस्याओ जैसे बालो झड़ना ,सफेद होना ,दो मुह बाल होना ,डेंड्रफ ,बालो की जड़ो का कमजोर होना और बालो की लम्बाई का ना बढ़ना आदि समस्याओ को प्याज़ के रस के द्वारा खत्म किया जा सकता है | 

प्याज के रस द्वारा हम अपने बालो को चमकदार ,मजबूत और बालो को बहुत जल्दी लम्बा कर सकते है प्याज़ के रस  से  बने  बालो  के लिए हेयर पैक का इस्तेमाल हम अलग -अलग प्रकार से कर सकते है | ऐसे  ही आसानी से बनाये जाने वाले प्याज़ के रस कुछ हेयर  पैक  हम आगे पढ़ेगे 

                                                                 

बालो के लिए हेयर मास्क


बालो के लिए हेयर मास्क  


प्याज का रस व नींबू 


एक  चम्मच  नींबू  का  रस  और  दो  चम्मच  प्याज़  का  रस  ले  दोनों  को  अच्छे  से  मिलाए  और  हल्के  हाथ  से अपने  बालो में लगाकर मसाज करे | यह हमे 5 से 10 मिनट तक करना है |  क्योकि प्याज़ के रस में सल्फर व निम्बू के रस में विटामिन C पाया जाता है | इन दोनों के रसो को साथ में मिलाकर लगाने से हमारे बाल मजबूत होते है | और डेंड्रफ की समस्या खत्म हो जाती है | 

यह भी देखे = गोरे -निखरे और बेदाग चेहरे के लिए घरेलु उपाय

प्याज़ का रस व शहद 

1 चम्मच शहद दो चम्मच प्याज़ का ऱस शहद व प्याज़ के रस को प्याज़ में मिलाकर अपनी उंगलियों की मदद से बालो जड़ो में लगाए इसकी 10 मिनट मसाज करे और आधे घंटे तक बालो में लगाकर छोड़ दे | इसके बाद बालो में शैम्पू कर ले |  शहद हमारे बालो को नमी देकर मुलायम बनाता है | प्याज़ क के रस में शहद मिला के लगाने से बाल जल्दी बढ़ते है | और बालो की जड़े भी मजबूत होती है | 


प्याज का रस व अंडा 

एक अंडा और तीन चम्मच प्याज़ का रस दोनों को अच्छे से मिलाले अब इस मिश्रण को अपने बालो में अच्छे से लगाले और इस मिश्रण को एक घंटे तक बालो में लगाकर छोड़ दे | अब बालो में शैम्पू कर ले | अंडे में प्रोटीन ,विटामिन B और अन्य पोषक तत्व पाए जाते है | और प्याज़ के रस में अंडे को मिलाकर लगाने से यह बालो को सुन्दर व चमकदार बनाने में काम आता है |  

यह भी देखे = ग्लोइंग स्किन के लिए जूस

प्याज़ का रस व अरंडी का तेल 

तीन चम्मच प्याज़ के रस में एक चम्मच अरंडी का तेल मिलाले और एक मिश्रण तैयार कर ले | इस मिश्रण को हल्के हाथ से अपने बालो की जड़ो में मसाज करे | और एक घंटे तक अपने बालो में लगाकर छोड़ दे |  अरंडी व प्याज़ के रस के मिश्रण को बालो में लगाने से बाल मोटे घने व मजबूत होते है | 

Chehra ke Liye Potato Face Pack

 प्याज़ व  लहसून

दो  चमच्च  प्याज़  के  रस में  एकचम्मच लहसुन का रस व एक चम्मच जैतून का तेल और तीनो को मिलाकर एक मिश्रण  तैयार  कर  ले | इसके बाद अपने बालो में अच्छे से मसाज करे और एक घंटे तक लगाकर छोड़ दे |लहसुन का रस हमारे बालो के गंजेपन को दूर करता है | और बालो को बड़ा करने के साथ-साथ कई तरह पोषक तत्व भी बालो को प्रदान करता है| 

मोटापा कम करने के रामबाण उपाय

प्याज़ का रस व आलू 

दो प्याज के रस में दो चमच्च आलू का रस मिलाए दोनों को मिक्स करे और अपने बालो की जड़ो में लगाए फिर 10 मिनट तक मसाज करे फिर उसके बाद 15 मिनट इसे लगाकर छोड़ दे | और फिर अच्छे से बालो में शैम्पू कर ले | आलू में पोटैशियम, विटामिन, आयरन और बहुत से तत्व मौजूद होते है | आलू के रस को प्याज़ के रस में मिलाकर  लगाने से बालो की  जड़े मजबूत रहती है और बाल जल्दी लम्बे होते है | 


 प्याज़ का रस व नारियल तेल 

तीन चम्मच प्याज़ के रस में  एक चमच्च नारियल का तेल डालकर दोनों के मिश्रण को बालो की जड़ो में अच्छे से लगाए और 10 मिनट के बाद आप अपने बालो को शैम्पू कर ले | नारियल के तेल में एन्टीबैक्ट्रियल ,एंटीफंगल गुण पाया जाता है | प्याज़ के रस  में नारियल का तेल मिलाकर लगाने से बालो डेंड्रफ और जु की समस्या समाप्त हो जाती है|  हमारे बालो के टूटने की समस्या खत्म होने के साथ - साथ यह बालो को सुन्दर और मजबूत बनाने का काम करता है | 


प्याज़ का रस व जैतून का तेल  

तीन चम्मच प्याज़ के रस में 1 /2 चम्मच जैतून का तेल मिलाकर एक मिश्रण तैयार करे और उसे अपने बालो में लगाकर 2 घंटे के लिए छोड़ दे | अब इसके बाद शैम्पू कर ले | बताये गए सभी हेयर पैक का उपयोग हफ्ते में सिर्फ 2 बार ही करे | और एक समय में एक ही हेयर पैक का उपयोग करे 


निष्कर्ष 

प्याज़ के रस में  एन्टीबैक्ट्रियल गुण पाया जाता है | प्याज़ के रस में मोजूद'सल्फर बालो को मजबूत बनाता है और पोषण देता है | प्याज़ का रस बालो की सभी समस्याओ को समाप्त करने के साथ -साथ बालो को मजबूत और चमकदार बनाने का एक रामबाण इलाज है |       

Post a Comment

2 Comments

Unknown said…
nice information I love this
Unknown said…
I really happy to use this
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();
Close Menu